Get Latest updates :
  • Home
  • Register
  • Log In
News and Updates around World
Advertisement
  • Automotive
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Health & Fitness
  • Real Estate
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • World News
  • Automotive
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Health & Fitness
  • Real Estate
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • World News
No Result
View All Result
News and Updates around World
No Result
View All Result
Home World News

60 पार्टियों के 1066 कैंडिडेट; 2015 में इनमें से 54 सीटें महागठबंधन की थीं, 4 अलग-अलग समय मतदान

60 पार्टियों के 1066 कैंडिडेट; 2015 में इनमें से 54 सीटें महागठबंधन की थीं, 4 अलग-अलग समय मतदान
Share on FacebookShare on Twitter
  • Hindi News
  • Bihar election
  • Bihar Election 2020 Phase 1 Voting Live News Updates | Jitan Ram Manjhi Bahubali Anant Singh BJP Shreyasi Singh | Polling In 71 Seats Today, Test For JDU BJP RJD Congress

पटना11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

  • 952 पुरुष और 114 महिलाएं मैदान में; इनमें से 406 उम्मीदवार निर्दलीय लड़ रहे
  • 4 सीटों पर 3 बजे, 26 पर 4 बजे, 5 पर 5 बजे, 36 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग

बिहार में चुनाव है। तीन फेज में वोटिंग होनी है। आज पहले फेज की 71 सीटों पर वोटिंग जारी है। 1 हजार 66 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं हैं। दूसरे फेज की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे फेज की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है।

सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें।

याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!

— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2020

इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए
आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए।

बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ।#आज_बदलेगा_बिहार

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2020

कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया है। लेकिन, अलग-अलग सीटों पर वोटिंग खत्म होने का समय अलग-अलग है। 4 सीटों पर सुबह 7 से शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक, 5 सीटों पर 5 बजे तक, बाकी 36 सीटों पर 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

8 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग

बांका 2%
मुंगेर 2.5%
जमुई 2.3%
भोजपुर 3%
बक्सर 2.3%
शेखपुरा 1.8%
कैमूर 2.2%
रोहतास 2.8%
अरवल 2.6%
गया 2.9%
लखीसराय 3%
पटना 4%
भागलपुर 3%
नवादा 2.6%
औरंगाबाद 2.4%
जहानाबाद 2.7%

अपडेट्स…

  • बिहार में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। कई बूथों पर कोरोना से बचाव के उपाय सैनिटाइजर और टेम्परेचर मापने के लिए थर्मल गन दिखी। हालांकि कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग नदारद रही। इसके साथ ही कई वोटरों और मतदान अधिकारियों ने मास्क पहनने में कोताही बरती। यहां तक कि लखीसराय में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो मास्क पहना था, पर उन्हें वोट डलवा रहे पीठासीन अधिकारी का मास्क ठुड्डी पर था।कई बूथों पर गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं। गया के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वोटर के हाथ पर लगाई गई स्याही ही मिट गई। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सटे बूथ पर पंकज नाम के वोटर वोट देकर जैसे ही बाहर निकले उनकी उंगली पर लगे निशान को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि उंगली पर निशान तो लगाया था, पर वह कुछ ही सेकंड के अंदर मिट गया। यह कौन सा निशान है, जो मिट जाता है।

पहले फेज की 6 बड़ी बातें

  1. सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार गया टाउन और सबसे कम 5 उम्मीदवार कटोरिया सीट पर।
  2. सबसे ज्यादा 42 सीटों पर राजद, 41 पर लोजपा और 40 पर रालोसपा चुनाव लड़ रही है। भाजपा 29 पर और उसकी सहयोगी जदयू 35 पर मैदान में है। 22 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
  3. 31 हजार 371 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 31 हजार 371 कंट्रोल यूनिट और VVPAT यूज होंगे। 41 हजार 689 EVM का इस्तेमाल होगा।
  4. वोटर के लिहाज से हिसुआ सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां 3.76 लाख मतदाता हैं। इनमें 1.96 लाख पुरुष, 1.80 लाख महिला और 19 ट्रांसजेंडर हैं।
  5. वोटर के लिहाज से बरबीघा सबसे छोटी विधानसभा है। यहां 2.25 लाख वोटर हैं। इनमें 1.17 लाख पुरुष, 1.08 लाख महिलाएं हैं।
  6. 328 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस। 375 करोड़पति।

प्रचारः मोदी ने 3, राहुल ने दो रैलियां कीं; नीतीश की 56 और तेजस्वी की 44 रैलियां हुईं

नरेंद्र मोदीः प्रधानमंत्री ने 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियां कर 24 सीटें कवर करने की कोशिश की। रैलियों में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र किया। गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प की बात भी की।

राहुल गांधीः राहुल ने भी प्रधानमंत्री की ही तरह 23 अक्टूबर को नवादा और भागलपुर में दो रैलियां कर 12 सीटें कवर करने की कोशिश की। रैलियों में रोजगार, प्रवासी मजदूर और चीन का मुद्दा उठाया। नए कृषि कानूनों का जिक्र भी किया। नीतीश का नाम तक नहीं लिया।

नीतीश कुमारः 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच 13 दिनों में 56 रैलियां कीं। इनमें से 3 में नीतीश प्रधानमंत्री के साथ थे। रैलियों के अलावा नीतीश ने 6 बार ‘निश्चय संवाद’ के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रैलियों में “15 साल बनाम 15 साल” का जिक्र बार-बार हुआ। इनमें अपने लालू के 15 साल की तुलना की।

तेजस्वी यादवः 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच 44 रैलियां की। 2 में राहुल के साथ थे। पहले फेज के प्रचार के आखिरी दिन 26 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 15 रैलियां कीं। अपनी रैलियों में ज्यादातर युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात की। उनका वादा 10 लाख नौकरियां देने का है।

Read More

ShareTweetPin

Related Posts

Convincing Black Americans to get the COVID-19 vaccine
World News

Convincing Black Americans to get the COVID-19 vaccine

by Amrita Gogoi
January 18, 2021
Live Updates: D.C. locks down as inauguration events kick off
World News

Live Updates: D.C. locks down as inauguration events kick off

by Amrita Gogoi
January 18, 2021
Bihar police nod to appoint transgenders
World News

Bihar police nod to appoint transgenders

by Amrita Gogoi
January 18, 2021
Surge in dating apps in Tier-II cities, but skew against women
World News

Surge in dating apps in Tier-II cities, but skew against women

by Amrita Gogoi
January 18, 2021
Omar Abdullah: DDC polls kickstarted political process from deep freeze… will create new leadership
World News

Omar Abdullah: DDC polls kickstarted political process from deep freeze… will create new leadership

by Amrita Gogoi
January 18, 2021

Premium Content

Carabao Cup: Son Heung-Min, Moussa Sissoko Send Tottenham Into Final

Carabao Cup: Son Heung-Min, Moussa Sissoko Send Tottenham Into Final

January 8, 2021
Viswanathan Anand launches WestBridge Anand Academy, will personally monitor progress of junior chess prodigies

Viswanathan Anand launches WestBridge Anand Academy, will personally monitor progress of junior chess prodigies

December 15, 2020
NZ vs PAK: Kane Williamson Returns, Mitchell Santner Retains Place In New Zealand Test Squad For Pakistan Series

NZ vs PAK: Kane Williamson Returns, Mitchell Santner Retains Place In New Zealand Test Squad For Pakistan Series

December 23, 2020

Browse by Category

  • Automotive
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Health & Fitness
  • Real Estate
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • World News

© 2020 Nicardo.com

No Result
View All Result
  • Home
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Contact Us

© 2020 Nicardo.com